फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   central government take tough action against gold.

सोने पर सरकार करेगी बड़ा फैसला, क्या होगा अब?

Wed, 19 Nov 2014 09:22 AM IST
बिजनेस डेस्क/अमर उजाला
बिजनेस डेस्क/अमर उजाला Updated Wed, 19 Nov 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
central government take tough action against gold.

सोने के आयात में अक्टूबर 2014 के दौरान 300 फीसदी की बढ़ोतरी होने से परेशान केन्द्र सरकार शीघ्र ही इसके आयात पर शिकंजा कसने जा रही है। इस बारे में एक या दो दिन में फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला से बातचीत में यह संकेत दिया। उनके मुताबिक सोने का आयात खतरनाक ढंग से बढ़ गया है और इस पर शिकंजा कसने के लिए शीघ्र ही कुछ कदमों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते अक्टूबर में 4.17 अरब डालर के मूल्य के सोने का आयात किया गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 1.09 अरब डालर के मूल्य के सोने का आयात हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर 2014 में व्यापार घाटा 13.35 अरब डालर तक पहुंच गया, उसमें बहुत कुछ योगदान सोने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व बैंक का फार्मूला

central government take tough action against gold.

एक वर्ष पहले इसी महीने में व्यापार घाटा 10.59 अरब डालर का था। वित्त मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक इस समय मंत्रालय के अधिकारी रिजर्व बैंक के साथ संपर्क में है ताकि इसके लिए उपयुक्त कदम उठाया जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले रिजर्व बैंक ने ही सोने के आयात पर 80 और 20 का फार्मूला लगया था। इसका अर्थ है कि यदि 100 किलो सोने का आयात किया जाता है तो उसमें से कम से कम 20 किलो सोने का आभूषण बना कर उसे निर्यात करना होगा।

इससे आयात काफी घट गया था लेकिन इससे घरेलू आभूषण व्यापारी बेहद नाराज थे। इस दौरान सोने की तस्करी की भी घटना खूब बढ़ी। लेकिन इन कदमों से स्वर्ण आयात काफी हद तक थम गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed