फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   businessman take advantage of sme credit card

‘एसएमई क्रेडिट कार्ड’ का कारोबारी लें फायदा

Fri, 28 Jun 2013 07:23 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Fri, 28 Jun 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
businessman take advantage of sme credit card

ऐसे छोटे और मझोले वर्ग के कारोबारी जो बेहतर कारोबारी रिकॉर्ड रखते हैं, उनके लिए बैंक आसानी से पूंजी जुटाने के लिए ढेर सारी सुविधाएं दे रहे हैं। इसी के तहत भारतीय स्टेट बैंक कारोबारियों के लिए अलग से क्रेडिट कार्ड दे रहा है।

विज्ञापन


‘एसएमई क्रेडिट कार्ड’ के जरिए कारोबारी न केवल अपनी कारोबारी जरूरतों को तुरंत पूरा कर सकते हैं, बल्कि उसके जरिए आसान किस्तों में कर्ज भी चुका सकते हैं।
विज्ञापन


क्या है स्कीम
एसएमई क्रेडिट कार्ड को भारतीय स्टेट बैंक छोटे कारोबारियों के लिए जारी करता है। इसके जरिए कारोबारी अपने कारोबार से संबंधित जरूरतों के लिए क्रेडिट सुविधा ले सकता है। क्रेडिट कार्ड बन जाने के बाद कारोबारी को कर्ज लेने की प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं पात्र
छोटी मैन्यूफैक्चरिंग इकाई वाले कारोबारी, रिटेल ट्रेडर्स, पेशेवर और स्वरोजगारी, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर आदि स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कारोबारी का ट्रैक रिकार्ड काफी अच्छा होना चाहिए। कम से कम दो साल से उसका कारोबारी रिकार्ड अच्छा होना जरूरी है।

कितना मिलता है कर्ज
क्रेडिट कार्ड के जरिए कारोबारी 10 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकता है। हालांकि, इसके तहत 20 फीसदी मार्जिन राशि का इंतजाम कारोबारी को करना होता है। यानी, कारोबारी जरूरत के लिए यदि 10 लाख रुपये पूंजी की आवश्यकता है, तो उसकी 80 फीसदी राशि (अधिकतम) बैंक फाइनेंस करेगा। फाइनेंस राशि 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं हो सकेगी।


ब्याज व कर्ज अवधि
बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्लोटिंग रेट पर कर्ज देता है। इसके तहत टर्म लोन के लिए अधिकतम पांच साल तक का कर्ज मिलेगा। जबकि वर्किंग कैपिटल के लिए अधिकतम तीन साल का कर्ज मिलेगा।

क्या है खास
वर्किंग कैपिटल के कर्ज पर स्टॉक स्टेटमेंट की जानकारी कारोबारी को साल में एक बार बैंक को देनी होगी। बैंक के कर्ज से लिए एसेट का बीमा भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed