फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   budget expected to be middle class

मध्यम वर्ग की आशा के अनुरूप हो बजट

Mon, 04 Feb 2013 11:34 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Feb 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
budget expected to be middle class

आगामी बजट मध्यम वर्ग को खास तौर से ध्यान में रखकर पेश किया जाना चाहिए। इसके तहत 35 साल के युवाओं को होम लोन की ब्याज दरों में खास तौर से छूट देने, रंगीन टीवी पर उत्पाद शुल्क कम करने की प्रमुख रुप से सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

सोमवार को वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ मंत्रालय से जुड़ी सलाहकार समिति के सदस्यों ने बजट पूर्व चर्चा में यह मांग रखी है। बैठक में सदस्यों ने मनरेगा के विस्तार की संभावना तलाशने के साथ-साथ बजट को नए रोजगार पैदा करने वाला बनाने का भी सुझाव दिया है। उनके अनुसार ग्रामीण क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख रुप से विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इसके अलावा छोटे शहरों में कुशलता विकसित करने के लिए केंद्र खोलने का सुझाव सदस्यों ने दिया है। इसके अलावा 14 इंच के रंगीन टीवी पर उत्पाद शुल्क में कमी करने, मल्टी लेवल पार्किंग को दोबारा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में शामिल करने की भी बात कही है। समिति ने खाद्य उत्पादों पर सेवा शुल्क में कमी करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा लोक सभा सदस्य नरहरि महतो, प्रताप सिंह बजवा सहित राज्य सभा के सदस्य बीरेंद्र सिंह, राजकुमार धूत आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed