फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Booking air tickets 30-59 days before is the most advantageous

हवाई टिकट 30-59 दिन पहले खरीदना सबसे फायदेमंद

Mon, 25 Aug 2014 09:21 AM IST
नई दिल्ली/ अजीत सिंह
नई दिल्ली/ अजीत सिंह Updated Mon, 25 Aug 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
Booking air tickets 30-59 days before is the most advantageous

फ्लाइट बुक करते वक्त सस्ता टिकट पाने की चाह सबकी होती है। आम तौर पर माना भी यही जाता है कि यात्रा से जितने दिन पहले टिकट खरीदेंगे, टिकट उतना ही सस्ता मिलेगा।

विज्ञापन


लेकिन ट्रैवल पोर्टल मेकमायट्रिप.कॉम के डेटा से पता चला है कि सबसे सस्ता टिकट मिलने की सबसे ज्यादा संभावना 30-59 दिन पहले टिकट बुक कराने पर होती है। यह बात अलग है कि सिर्फ 18 फीसदी टिकट 30-59 दिन पहले खरीदे जाते हैं। सस्ते टिकट की उम्मीद में करीब 14 फीसदी लोग दो महीने से भी पहले टिकट खरीदते हैं, लेकिन जरूरी नहीं इतनी एडवांस बुकिंग पर भी सबसे सस्ता टिकट मिल ही जाए।
विज्ञापन


निजी एयरलाइंस के पल-पल बदलते किराए और सीटों को खाली न छोड़ने की रणनीति के चलते हवाई यात्रियों को भी काफी होशियारी बरतने की जरूरत है। जैसे ही छुट्टियां करीब आती हैं या किसी खास मौके पर यात्रियों की भीड़ उमड़ती है, एयरलाइंस किराए बढ़ा देती हैं। इसलिए कई बार दो-तीन महीने पहले टिकट खरीदने पर भी सस्ता टिकट नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल जनवरी-जून के दौरान मेकमायट्रिप.कॉम के डेटा ट्रेंड के अनुसार, 20 व्यस्ततम इंटरनेशनल रूटों में से नौ रूटों पर सबसे सस्ता टिकट 30-59 दिन की एडवांस बुकिंग पर मिला, जबकि सात रूट ऐसे हैं जहां सबसे सस्ता टिकट पाने के लिए 60 दिन से ज्यादा की एडवांस बुकिंग करानी पड़ी। लेकिन बंगलूरू-लंदन और दिल्ली-न्यूयार्क दो रूट ऐसे हैं जहां सबसे सस्ते टिकट 7-13 दिन पहले ही मिल गए। इसलिए अलग-अलग तारीख के किरायों की तुलना कर लेनी चाहिए।

दिल्ली-सिंगापुर का तत्काल टिकट भी सस्ता
मेकमायट्रिप.कॉम के इंडिया सीईओ राजेश मगाओ का बताते हैं कि डोमेस्टिक फ्लाइट का टिकट बुक कराने के लिए 30 दिन से पहले बुकिंग कराना सबसे सही समय है। जिस तरह एयरलाइंस के बीच कंपीटिशन बढ़ रहा है और तरह-तरह के डिस्काउंट व ऑफर दिए जा रहे हैं, उससे एडवांस प्लानिंग करने वालों के अलावा तुरंत टिकट बुक कराने वालों को भी फायदा मिल सकता है। गत जून में दिल्ली-सिंगापुर का 6 दिन पहले का किराया भी एडवांस बुकिंग से सस्ता रहा है। यानी, कुछ एयरलाइंस तुरंत बुकिंग पर भी अच्छे ऑफर देती हैं।


किराए में तीन गुने तक का अंतर
ट्रैवल पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि गत जून में बंगलूरू-दिल्ली का हवाई टिकट 30 दिन से ज्यादा की एडवांस बुकिंग पर औसतन 3,984 रुपये का था, जबकि 10 या इससे कम दिन पहले इसी टिकट का औसत दाम 11,270 रुपये था। दिल्ली-मुंबई का औसत किराया 30 दिन पहले तक 3,701 रुपये था, जबकि 10 दिन से कम की एडवांस बुकिंग पर किराया 8,353 रुपये हो गया था। मतलब साफ है अगर आप यात्रा से 30 दिन पहले टिकट बुक कराते हैं तो आपको आधे दाम में टिकट मिलने की संभावना रहती है। एडवांस और तुरंत की बुकिंग के किराए में दो से तीन गुने तक का अंतर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed