{"_id":"daf9e2b6-85b9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"billionaires-have-more-assets-than-government-deficit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबेरों के पास सरकारी घाटे से अधिक संपत्ति ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कुबेरों के पास सरकारी घाटे से अधिक संपत्ति
नई दिल्ली/न्यूयार्क/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
देश के 55 अरबपतियों के पास कुल 189 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपये से अधिक) की संपत्ति है। हालांकि, पिछले एक साल के दौरान अरबपतियों की पूंजी कम हुई है। इसके बावजूद उनके पास मौजूद धन-दौलत में से आधी संपत्ति ही देश के राजकोषीय घाटे से अधिक बैठती है।
विज्ञापन
प्रतिष्ठित बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स की ओर से जारी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भारत के 55 अरबपतियों का नाम शामिल है। भारतीय अरबपतियों के पास कुल 189.1 अरब डॉलर की पूंजी है। एक साल पहले देश में कुल 48 अरबपति थे, जिनकी पूंजी 194.6 अरब डॉलर थी।
विज्ञापन
फोर्ब्स द्वारा भारतीय अरबपतियों की सूची के विश्लेषण से पता चलता है कि देश के दस प्रमुख अमीरों के पास 100 अरब डॉलर से अधिक की पूंजी है। यह 31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में 95 अरब डॉलर के राजकोषीय घाटे के अनुमान से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2012-13 में देश का राजकोषीय घाटा 5 लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
उद्योगपति मुकेश अंबानी 21.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ लगातार छठे साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन रहे। दुनिया के 100 शीर्ष अरबपतियों में तीन भारतीय शामिल हैं। भारत में कुल अरबपतियों की संख्या 55 है। 2012 में अरबपतियों की संख्या 48 थी। 2011 में भी देश में 55 अरबपति थे।