{"_id":"c356e0fafda6931201beae9110170198","slug":"bharti-walmart-four-thousand-employees-in-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती वालमार्ट के चार हजार कर्मचारियों पर संकट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारती वालमार्ट के चार हजार कर्मचारियों पर संकट
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
भारती इंटरप्राइजेस और वालमार्ट के संयुक्त उद्यम भारती वालमार्ट के खत्म होने के साथ ही इसके चार हजार कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
हालांकि वालमार्ट ने कहा है कि वह भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए खुदरा क्षेत्र में निवेश जारी रखेगी और इसके लिए नई साझेदार कंपनी की तलाश करेगी, लेकिन बाजार के जानकारों का कहना है कि भारती इंटरप्राइजेस के साथ संयुक्त उद्यम खत्म होने के कारण वालमार्ट को कई जगह अपने स्टोर बंद करने पड सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे प्रत्येक स्टोर में स्थायी रूप से करीब 200 कर्मचारी काम कर रहे हैं और इतनी ही संख्या में अनुबंधित कर्मचारी भी इसमें हैं। स्टोर बंद होने पर इनकी नौकरी जा सकती है।
विज्ञापन