{"_id":"f6e99fbc-3c8e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bharti-airtel-launches-emergency-alert-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती एयरटेल ने शुरू की आपातकालीन अलर्ट सेवा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारती एयरटेल ने शुरू की आपातकालीन अलर्ट सेवा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 02 Dec 2012 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए ‘आपातकालीन अलर्ट सेवा’ शुरू की है। इसके तहत कंपनी के उपभोक्ता 10 मोबाइल नंबरों पर लोकेशन की जानकारी के साथ एक कॉल के जरिए अलर्ट संदेश भेज सकेंगे।
विज्ञापन
एयरटेल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आपातकालीन स्थिति में कंपनी के मोबाइल उपभोक्ता इस सेवा के जरिए अपने 10 करीबी लोगों को लोकेशन की जानकारी के साथ अलर्ट संदेश भेज सकेंगे, जिससे कि उन्हें तत्काल मदद मिल सके। इसके अलावा उपभोक्ता अपने परिवार के 10 सदस्यों और मित्रों को किसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में अपने सुरक्षित होने के बारे में एसएमएस भेज सकेंगे।
विज्ञापन
इस इमरजेंसी अलर्ट सेवा के 30 दिन का शुल्क 30 रुपये होगा। न्यूनतम बैलेंस नहीं होने पर भी अलर्ट भेजा जा सकेगा। इमरजेंसी अलर्ट भेजने के लिए उपभोक्ता को 55100 नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता द्वारा पंजीकृत 10 नंबरों को लोकेशन की जानकारी के साथ वाइस और एसएमएस अलर्ट मिल जाएंगे। उपभोक्ता 55100 नंबर पर हेल्प लिखकर भी संदेश भेज सकते हैं। उसका यह एसएमएस पंजीकृत सभी 10 नंबरों तक चला जाएगा।
विज्ञापन