फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   better crop yields could become trouble for center

बेहतर पैदावार बन सकती है केंद्र के लिए मुसीबत

Sat, 02 Mar 2013 09:19 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
better crop yields could become trouble for center

खाद्य सुरक्षा के लिहाज से रबी फसलों की बेहतर पैदावार भले ही सुकून की बात हो, लेकिन भंडारण के लिए पर्याप्त जगह न होना केंद्र सरकार की मुसीबत का कारण बन सकता है।

विज्ञापन


राज्य सरकारें पहले से ही भंडारण के मुद्दे पर पल्ला झाड़ रही है। ऐसे में अगले महीने से शुरू हो रहे रबी खरीद सीजन में अनाज को सुरक्षित रखना केंद्र के लिए बड़ी चुनौती होगी। स्थिति यह है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित दक्षिण व पश्चिम के राज्यों ने गोदाम खाली नहीं होने की बात कह दी है।
विज्ञापन

 
खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पंजाब और हरियाणा पहले ही कह चुके हैं कि जब तक पिछले वर्ष का अनाज गोदामों से बाहर नहीं निकाला जाता तब तक नए सीजन के अनाज का भंडारण संभव नहीं है। गोदामों में पिछले पांच वर्षों का अनाज पड़ा हुआ है। पिछले वर्ष गेहूं की रिकॉर्ड खरीद होने के साथ ही चावल की खरीद भी अच्छी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा सहित अन्य प्रमुख राज्यों को पहले जनवरी और फिर फरवरी में पत्र लिखकर भंडारण की उचित व्यवस्था करने की बात कही थी। जिसके जवाब में राज्यों ने कहा है कि जब तक पुराना अनाज गोदामों से नहीं उठाया जाएगा। तब तक चालू रबी खरीद सीजन का अनाज रखना संभव नहीं है।


हालांकि भंडारण की समस्या से जूझ रहे खाद्य मंत्रालय के विपरीत कृषि मंत्रालय गेहूं, दाल और तिलहन की अच्छी फसलों को लेकर बाग-बाग है। शुक्रवार तक देश भर में 631.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई पूरी हो चुकी थी, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग पौने दो लाख हेक्टेयर अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed