{"_id":"101bb3ec-7ebd-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bansalji-please-applied-helpline-number-in-every-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल जी! हर बोगी में हेल्पलाइन नंबर तो लगवा दीजिए","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बंसल जी! हर बोगी में हेल्पलाइन नंबर तो लगवा दीजिए
चंडीगढ़/नीरज कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल अपना पहला बजट प्रस्तुत करने से दो दिन पहले जब रविवार को घर आए तो उन्हें रेल बजट में शामिल करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुझाव उनकी पत्नी मधु बंसल से मिला। पत्नी ने रेल मंत्री से यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू करने और उसे हर पैसेंजर बोगी में लिखवाने का आग्रह कर डाला।
विज्ञापन
उन्होंने अपना सुझाव ‘अमर उजाला’ से साझा करते हुए कहा, ‘मैंने मंत्रीजी को बता दिया है कि अगर उन्होंने मेरा सुझाव बजट में शामिल कर लिया तो उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।’ रेल मंत्री से उन्होंने देश के सभी पैसेंजर्स ट्रेन की बोगी में सुरक्षा के लिए एसएमएस नंबर लिखवाने और उस पर क्विक एक्शन के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेलवे में 51 हजार पैसेंजर्स बोगी हैं।
विज्ञापन
उनमें हेल्पलाइन छपने से लोगों में सुरक्षा की भावना बलवती होगी। उन्होंने कहा कि इससे 90 प्रतिशत लोग सुरक्षित महसूस करेंगे। ऐसा रेल के इतिहास में पहली बार होगा। बस हर एसएमएस पर कार्रवाई पक्के तौर पर होनी चाहिए।
विज्ञापन