फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   banks should issue only clean notes to public says rbi

नोटों की गड्डी में पिन लगाने पर लगी रोक

Tue, 14 May 2013 08:01 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 14 May 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
banks should issue only clean notes to public says rbi

रिजर्व बैंक ने निर्देश दिया है कि सभी बैंक नोट की गड्डी में स्टेपल का प्रयोग नहीं करें और पब्लिक को साफ सुथरे नोट दें।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि बैंक यह सुनिश्चित करें कि नोट के पैकेट पेपर बैंड में दिए जाएं।

बैंकों से कहा गया है कि वे अपने स्तर पर गंदे और कटे-फटे नोट की छंटाई करें और पब्लिक को सिर्फ साफ नोट जारी करें।

नोटिफिकेशन में बैंकों को ताकीद की गई है कि वे नोट के सफेद वाटरमार्क वाली जगह पर कुछ भी न लिखें।

नोटिफिकेशन के हिसाब से रिजर्व बैंक के संज्ञान में आया है कि बहुत सारे बैंक अभी भी नोट की गड्डियों में स्टेपल का प्रयोग करते हैं, नोट के वाटरमार्क पर लिखाई करते हैं जिससे कई बार नोट की पहचान खराब हो जाती है।
विज्ञापन


यह भी पाया गया कि कई सारे बैंक ब्रांच जारी किए जाने योग्य और न किए जाने योग्य नोट की छंटाई नहीं करते और पब्लिक को गंदे नोट जारी कर देते हैं।

यह सारी चीजें बैंक की क्लीन नोट पॉलिसी के खिलाफ हैं। रिजर्व बैंक चाहता है कि पब्लिक को साफ सुथरे नोट जारी किए जाएं और गंदे तथा कटे-फटे नोट चलन से बाहर कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार, औसतन प्रति पांच नोट में से एक नोट यानी 20 फीसदी प्रति साल खराब हो जाते हैं जिन्हें चलन से बाहर किया जाता है।

31 मार्च 2012 को समाप्त वित्तीय वर्ष में खराब हो चुके नोट की संख्या 13 अरब से भी अधिक थी। इसे देखते हुए नोट की लाइफ बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक प्लास्टिक के नोट जारी करने का प्रयोग करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed