फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Banking easier for customers

ग्राहकों के लिए बैंकिंग होगी आसान

Tue, 30 Oct 2012 07:15 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Oct 2012 07:15 PM IST
विज्ञापन
Banking easier for customers

आने वाले दिनों में ग्राहकों के लिए बैंकिंग पहले की तुलना में काफी आसान होने वाली है। मंगलवार को आरबीआई ने कई ऐसे कदम उठाने के संकेत और फैसले दिए है, जिसके लागू होने के बाद आम आदमी से लेकर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बैंकिंग आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


सबसे पहले रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों में बदलाव करने की बात कही है। इसके तहत आरबीआई इसे ग्राहकों के लिए खास तौर से आम आदमी के लिए बैंकिंग आसान बनाना चाहता है। दूसरी पहल के तहत रिजर्व बैंक आधार के आंकड़ों के आधार पर एक पॉयलट प्रोजेक्ट नई दिल्ली में 15 नवंबर से लांच कर रहा है। आधार के जरिए एटीएम के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन और पीओएस के जरिए लेन-देन ग्राहकों के लिए आसान हो सकेगा।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग के जरिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को बढ़ावा देने और उसकी बढ़ती मांग को देखते हुए एक अतिरिक्त बैच लगाने की बात कही है। यह बैच 19 नवंबर 2012 से लागू होगा। जिससे एनईएफटी के जरिए ग्राहकों के लिए लेन-देन करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चेक के इस्तेमाल में चेक ट्रंकेशन सिस्टम को अगले साल दिसंबर से पूरे देश लागू करने की भी बात आरबीआई ने कही है। इसके अलावा बैंक छोटे नोट और सिक्कों के वितरण के लिए शहरों में फ्रेंचाइजी भी आने वाले दिनों में दे सकेंगे। ऐसे में ग्राहकों को इसके लिए बैंकों पर ही केवल निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed