फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bank account will be closed if you will not deposit nessessary document

बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट अगर नहीं दी ये जानकारी

Fri, 14 Mar 2014 07:22 PM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
bank account will be closed if you will not deposit nessessary document

यदि आपने बैंक खाते के लिए केवाईसी फार्म नहीं जमा किया है, तो उसे 31 मार्च तक जरूर जमा कर दें। यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो बैंक आपका खाता बंद कर सकते हैं। बिना केवाईसी वाला खाता चलाने पर आपको अलग से शुल्क भी बैंक को देना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक मनी लांड्रिंग को रोकने और ग्राहक की सही पहचान के लिए ऐसा कदम उठा रहा है।

विज्ञापन

बैंक वसूलेगा पैसे

bank account will be closed if you will not deposit nessessary document

पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि रिजर्व बैंक के निर्देश के अनुसार सभी बैंक खातों के ग्राहकों का केवाईसी पूरा करना है।

इसके तहत ऐसे खाते जिसमें दो साल से ज्यादा से लेन-देन नहीं हुआ है, साथ ही बचत खाते में 100 रुपये तक और चालू खाते में 500 रुपये तक राशि है, उन खाताधारकों द्वारा केवाईसी मानक न पूरा करने पर बैंक उनके खाते बंद कर देंगे।

जबकि लेनदेन होने वाले खातों का केवाईसी न होने पर बैंक उनसे 112 रुपये का शुल्क भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व बैंक कर सकता है अहम निर्णय

bank account will be closed if you will not deposit nessessary document

इंडियन बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 31 मार्च तक सभी बैंकों को अपने ग्राहकों के केवाईसी पूरा करना है। अभी तक की प्रगति को देखते हुए 85-90 फीसदी लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

ऐसे में केवाईसी के लिए रिजर्व बैंक थोड़ा और समय दे सकता है। दूसरे बैंकों की तरह ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने भी अपने ग्राहकों के लिए 1 मार्च को नोटिस जारी कर चुका है कि वह तय समय तक अपने केवाईसी जमा करें, ऐसा नहीं करने पर रिजर्व बैंक के निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

देने होंगे ये जरूरी कागज

bank account will be closed if you will not deposit nessessary document

आपको अपना पहचान और निवास स्थान का प्रमाण पत्र देना होगा। जिसमें मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, सेना का पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल, टेलीफोन बिल, गैस कनेक्शन आदि साक्ष्य दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed