{"_id":"b7f57a54-746c-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"bangladeshis-were-easy-to-open-bank-account-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशियों के बैंक खाते खुलना हुआ आसान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बांग्लादेशियों के बैंक खाते खुलना हुआ आसान
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश के नागरिकों के लिए भारत के बैंकों में खाता खोलने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वह बांग्लादेश के नागरिकों का नॉन रेजिडेंट आर्डिनरी रुपये (एनआरओ) खाता आरबीआई की अनुमति के बिना खोल सकते हैं।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंक अपने स्तर पर आवेदक के वीजा और निवास स्थान की जांच-पड़ताल कर संतुष्ट होकर एनआरओ खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा बैंक बांग्लादेश के नागरिकों के ऐसे खातों का रिकार्ड भी अलग से तैयार करें। जिसकी उन्हें तिमाही आधार पर समीक्षा करनी होगी। साथ ही शाखा स्तर से यह रिकार्ड बैंक के मुख्य कार्यालय में भी भेजना जरूरी होगा
विज्ञापन