{"_id":"33275d7b81a2bacd8ae2ddba600a0d7d","slug":"ban-export-befrore-allowing-import-onions-from-other-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आयात से पहले प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध्ा'","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
'आयात से पहले प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध्ा'
एजेंसी
Updated Thu, 17 Jul 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने वाणिज्य मंत्रालय को दूसरे देशों से आयात की अनुमति देने से पहले प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है। इससे घरेलू बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक 1 लाख टन प्याज का आयात करने पर खाद्य मंत्री की राय मांगे जाने पर पासवान ने वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिख कर यह सुझाव दिया है। पत्र में पासवान ने कहा है कि पिछले माह सरकार द्वारा न्यूनतम निर्यात मूल्य लागू किए जाने के बाद प्याज के निर्यात में थोड़ी गिरावट आई है। लेकिन कम मात्रा में प्याज का निर्यात किया जा रहा है और दूसरे देशों से आयात की अनुमति दिए जाने से पहले इस पर रोक लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
पिछले माह प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य 300 डॉलर प्रति टन फिर से लागू किया गया था। पिछली सरकार ने मार्च में इसे समाप्त कर दिया था। इस माह निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य बढ़ा कर 500 डॉलर प्रति टन कर दिया गया था। न्यूनतम निर्यात मूल्य वह कीमत होती है, जिससे कम पर निर्यात की अनुमति नहीं होती है।
विज्ञापन
देश में प्याज की पर्याप्त आपूर्ति होने के बावजूद अटकलों और मानसून कमजोर होने की आशंका के कारण प्याज की कीमतें बढ़ी हैं। महराष्ट्र के लासागांव में प्याज की थोक कीमत 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ कर 20.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गइ है जबकि पिछले माह इसी दिन प्याज की थोक कीमत 13.25 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में मई के बाद प्याज की खुदरा कीमतें लगभग दोगुनी 30-40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं हैं।