{"_id":"7f3274a93fe5855ebeee59101f3087d4","slug":"average-ceo-salary-at-top-sensex-firms-near-rs-10-cr","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों के सीईओ का औसत वेतन 10 करोड़ रुपये ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों के सीईओ का औसत वेतन 10 करोड़ रुपये
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 27 Jul 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
देश की सूचीबद्ध शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) का औसत वेतन बढ़कर करीब 10 करोड़ रुपये सालाना हो गया है। लेकिन, यह अमेरिका में कंपनियों के इसी स्तर के अधिकारियों को मिलने वाले सालाना वेतन का महज 10 फीसदी है। अमेरिका में सीईओ का औसत वेतन 100 करोड़ रुपये सालाना है।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स की कंपनियों ने अपने शीर्ष एक्जीक्यूटिव को वित्त वर्ष 2013-14 में औसतन 9.9 करोड़ रुपये का वेतन दिया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में करीब 8.5 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (डीजेआईए) की कंपनियों के सीईओ का औसत वेतन इस अवधि में 1.75 करोड़ डॉलर यानी 105 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
वहीं, ब्रिटेन व जर्मनी में शीर्ष कार्यकारियों का औसत वेतन 2013 में क्रमश: 60 करोड़ व 50 करोड़ रुपये रहा। जो कि भारतीय औसत से कहीं ज्यादा है।