{"_id":"ecd5a5fe-b4c8-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"asian-development-bank-praise-cash-subsidy-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकद सब्सिडी योजना पर एशियाई विकास बैंक फिदा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नकद सब्सिडी योजना पर एशियाई विकास बैंक फिदा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
भले ही भारत में सब्सिडी को नकद देने की योजना पर सरकार की आलोचना हो रही है, मगर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) इस योजना पर काफी फिदा है।
विज्ञापन
शनिवार को एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री चांगयांग री ने संवाददाता सम्मेलन में इस योजना को बेहतरीन प्रयास करार देते हुए कहा कि इससे सब्सिडी को सीधे तौर पर लाभार्थी तक पहुंचाया जा सकेगा। जरूरतमंदों को सीधे तौर पर नकद में राशि देने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
उन्होंने कहा कि वह दूसरे विकासशील देशों को भी भारत की डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) स्कीम के मॉडल को अपनाने के लिए कहेंगे।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत में मौजूदा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कई स्तर पर खामियां हैं।