{"_id":"2ca024dc-5c15-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"approval-to-merge-rrb-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश में आरआरबी विलय की मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
हिमाचल प्रदेश में आरआरबी विलय की मंजूरी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के विलय प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। नया आरआरबी 15 फरवरी 2013 से काम करना शुरू कर देगा। इसका प्रायोजक बैंक पंजाब नेशनल बैंक होगा। अभी राज्य में दो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक हैं, जिसे विलय के जरिए एक किया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय ने जारी किए निर्देश में कहा है कि नया आरआरबी 15 फरवरी से काम करना शुरू करेगा। इस संबंध में नया प्रायोजक बैंक पंजाब नेशनल बैंक जरूरी कार्यवाही पूरी करेगा। राज्य में अभी दो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक है। जिसके तहत पर्वतीय ग्रामीण बैंक और हिमाचल ग्रामीण बैंक है। पर्वतीय ग्रामीण बैंक का मुख्यालय मंडी और हिमाचल ग्रामीण बैंक का मुख्यालय चंबा में है। अभी बैंकों के प्रायोजक बैंक भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक हैं। विलय के बाद नया बैंक हिमाचल ग्रामीण बैंक होगा। जिसका प्रायोजक पंजाब नेशनल बैंक होगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार देश में मौजूद 82 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के विलय की प्रक्रिया को पूरा कर रही हैं। जिसके तहत विलय के बाद देश में 46 ग्रामीण बैंक बनाने की योजना है। इसमें प्रमुख रुप में वित्तीय रुप से कमजोर आरआरबी का मजबूत वित्तीय स्थिति वाले आरआरबी में विलय करने का लक्ष्य है। सरकार ऐसा कर सभी आरआरबी को सीबीएस प्रणाली से जोड़ने, एटीएम नेटवर्क के विस्तार आदि आधुनिक सुविधाएं देना चाहती हैं।
विज्ञापन