{"_id":"bb26bdec-c7b8-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"amway-india-chairman-two-directors-granted-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमवे इंडिया के चेयरमैन व दो निदेशकों को जमानत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एमवे इंडिया के चेयरमैन व दो निदेशकों को जमानत
कलपेट्टा/नई दिल्ली/एजेंसी/ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में गिरफ्तार किए गए नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली कंपनी एमवे इंडिया के चेयरमैन और दो निदेशकों को मंगलवार को स्थानीय अदालत ने सशर्त जमानत दे दी।
विज्ञापन
कलपेट्टा न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एन. रविकृष्णन ने कंपनी के तीनों अधिकारियों को सशर्त जमानत दे दी। इसमें जांच अधिकारियों द्वारा जरूरत पर कभी भी बुलाए जाने पर उपस्थित होने की शर्त शामिल है।
विज्ञापन
इससे पहले, सोमवार को अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। एमवे इंडिया के चेयरमैन एवं सीईओ विलियम एस. पिंकने और निदेशक संजय मल्होत्रा व अंशु बुद्धराजा को वायनाड पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के तीन मामलों में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वहीं, एमवे इंडिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कंपनी को भारतीय कानूनी और न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। साथ ही कंपनी ने विश्वास जताया है कि केरल में जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर परिणाम उसके पक्ष में आएगा। दूसरी ओर, उद्योग संगठन फिक्की ने एमवे इंडिया के चेयरमैन एवं सीईओ के गिरफ्तारी की निंदा की है।
फिक्की का कहना है कि प्राइज चिट एंड मनी सर्कुलेशन योजनाएं (प्रतिबंधित) अधिनियम: 1978 के तहत एमवे सीईओ की गिरफ्तारी अनुचित है। संगठन का मानना है कि डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों को इस अधिनियम से अलग कर देना चाहिए।