फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   amazon starts marketplace in india

एमेजॉन की रीटेल साइट का भारत में लॉगइन

Wed, 05 Jun 2013 02:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Jun 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
amazon starts marketplace in india

दुनिया भर में ग्राहकों को खरीदारी के लिए दुकानों से इंटरनेट पर लाने वाली एमेजॉन ने अब भारतीय बाजार के मुकाबले में खुलकर खम ठोक दिया है।

विज्ञापन


कंपनी ने आखिरकार भारत में अपना फ्लैगशिप मार्केटप्लेस बिजनेस लॉन्च कर दिया है। ई-कॉमर्स कंपनी कुछ वक्त पहले ही भारत में लाइव हुई है। हालांकि, फिलहाल वह सिर्फ किताबें और डीवीडी बेचेगी।
विज्ञापन


भारत ऐसा दसवां देश है, जहां एमेजॉन मार्केटप्लेस उपलब्ध है। यह सर्विस एक सेंट्रल प्वाइंट है, जहां से अलग-अलग रीटेलर मार्केटप्लेस मॉडल का इस्तेमाल कर थर्ड पार्टी से उत्पाद और सेवाएं बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एमेजॉन ने भारत में अपने कदम चुपके-चुपके बढ़ाए हैं। इस बारे में एमेजॉन मीडिया सेंटर पर कोई एलान नहीं किया गया है।

एफडीआई पर लगी पाबंदियों की वजह से एमेजॉन देश में ग्राहकों को सीधे तौर पर सामान नहीं बेच सकती, लेकिन थर्ड पार्टी वाली वेबसाइट को होस्ट कर उसने इसका हल निकाल लिया है।


अमेरिकी कंपनी भारत में एमेजॉनडॉटकॉम लॉन्च करने को लेकर काफी वक्त से जोर लगा रही है। एमेजॉन ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट पॉल ई माइसनर ने वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा से इस सिलसिले में मुलाकात भी की।

हाल तक स्थानीय कंपनी फ्लिपकार्ट ने ई-कॉमर्स बाजार पर कब्जा जमा रखा है, लेकिन अपार संभावनाओं की वजह से एक अन्य दिग्गज कंपनी ईबे भी भारत पर निगाह टिकाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed