{"_id":"6b7ceb534f133a09b01b59339d04d848","slug":"airtel-offer-for-4g-conection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4जी कनेक्शन के लिए एयरटेल की पेशकश","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
4जी कनेक्शन के लिए एयरटेल की पेशकश
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप 3जी के मुकाबले पांच गुना अधिक रफ्तार से इंटरनेट पर डाउनलोड करना चाहते हैं, क्या आप आधे घंटे से भी कम समय में 10 सिनेमा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन को 4जी पर अपग्रेड करें।
विज्ञापन
सबसे पहले 4जी को सपोर्ट करने वाले मोबाइल फोन खरीदें। हाल ही में एयरटेल ने माई इंडिया के साथ मिलकर 4जी फोन लांच किया था। कंपनी ने 9,999 रुपये में फोन को 4जी में अपग्रेड करने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
एयरटेल पर रेडमी नोट 4जी की बुकिंग करने पर ग्राहकों को कई और फायदे कंपनी के तरफ से दिए जाएंगे। रेडमी नोट 4जी की बुकिंग छह शहरों के 133 एयरटेल स्टोर के माध्यम से किया जा सकता है। उपभोक्ता अपने 2जी, 3जी सिम को यूनिवर्सल सिम व 4जी सिम में बदलवा सकते है।
विज्ञापन
जो ग्राहक एयरटेल के नहीं है वे एयरटेल से जुड़कर यह मजा ले सकते हैं। एयरटेल की 4जी सेवा वर्तमान में कोलकाता, बंगलूरू, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, मोहाली, पंचकुला, पटियाला, पुणे, नासिक, नागपुर, समेत कुल 16 शहरों में उपलब्ध है।
---------------------------------------