फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Airtel launches 4G service in 296 cities

4जी के ग्राहकों पर रिलायंस से पहले कब्जा करने उतरी एयरटेल

Fri, 07 Aug 2015 12:16 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
Airtel launches 4G service in 296 cities

4जी इंटरनेट सेवा की ग्राहकों के बीच उत्सुकता को भुनाने के लिए रिलायंस जियो के 4जी सेवा लांच करने से पूर्व ही एयरटेल ने 296 शहरों में 4जी सेवा लांच कर दी।

विज्ञापन


कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए 3जी सेवा की दर पर ही 4जी सेवा दे रही है। साथ ही उसने दावा किया है कि अगर कोई कंपनी उससे तेज डाउनलोड सेवा देगी तो उस ग्राहक का बिल फ्री हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से एयरटेल देश के कई शहरों में 4जी की ट्रायल सेवा दे रही थी।
विज्ञापन


भारत में 4जी सेवा की शुरुआत एयरटेल ने वर्ष 2012 में कोलकाता शहर से की थी। 4जी सेवा लेने वाले एयरटेल के ग्राहक देशभर में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा के साथ बिना किसी बाधा के एचडी वीडियो का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


4जी सेवा के तहत ग्राहक काफी कम समय में सिनेमा, संगीत व अन्य वीडियो को डाउनलोड कर सकेंगे। एयरटेल 4जी की सेवा मोबाइल फोन, डोंगल, 4जी हॉटस्पॉट व वाई-फाई डोंगल के माध्यम से ली जा सकती है।

विंक म्यूजिक से असीमित गाना डाउनलोड

Airtel launches 4G service in 296 cities

एयरटेल के मुताबिक कंपनी ने मोबाइल ऐप विंक मूवी की भी शुरुआत की है। विंक मूवी हजारों सिनेमा का मॉल होगी और इसमें प्रचलित वीडियो भी होंगे।

विंक म्युजिक की सफलता के बाद कंपनी ने विंक मूवी ऐप को लांच किया है। गुरुवार को एयरटेल ने 4जी सेवा के लिए इनफिनाइट प्लान की शुरुआत की है, जो 999 रुपये से शुरू होगी।

इस प्लान के तहत ग्राहक मोबाइल से असीमित कॉल करने के साथ इंटरनेट सुविधा और विंक मूवी व विंक म्यूजिक का भी आनंद ले सकेंगे। मात्र 25 रुपये देकर ग्राहक इस पैक का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा 3जी के बदले 4जी सिम लेने पर एयरटेल छह माह के लिए ग्राहकों को विंक म्यूजिक से असीमित गाना डाउनलोड करने की छूट दे रही है।

साथ में छह महीने के लिए हर माह पांच सिनेमा मुफ्त में ग्राहक देख सकते हैं। भारती एयरटेल (भारत व साउथ एशिया) के एमडी व सीईओ गोपाल विट्ठल के मुताबिक कंपनी ने ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर 4जी का व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया, जो हाईस्पीड मोबाइल इंटरनेट को वास्तविकता में बदलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed