{"_id":"c576b098-dcd7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"airtel-cuts-base-plan-package-for-4g-services-by-31-pc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल ने सस्ता किया 4जी डाटा प्लान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयरटेल ने सस्ता किया 4जी डाटा प्लान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
भारती एयरटेल ने अपने 4जी ग्राहकों के लिए डाटा प्लान 31 फीसदी सस्ता किया है।
विज्ञापन
एयरटेल के उपभोक्ताओं के लिए बंगलूरू, कोलकाता, पुणे और चंडीगढ़ सर्किलों में 4जी डाटा प्लान अब न्यूनतम 450 रुपये से शुरू होंगे, जो पहले 650 रुपये में उपलब्ध थे।
कंपनी ने हाल ही में पंजाब और हरियाणा में 2जी डाटा पैकेज दर में 90 फीसदी की कमी की है। कंपनी अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए 4जी सेवा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी 4जी सेवाओं के तहत 999 रुपये से अधिक के पैकेज पर 1,000 फिल्म और 100 गेम निशुल्क एक्सेस करा रही है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि 450 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले पैकेज से उपभोक्ता 4जी की सुपरफास्ट गति की तरफ अधिक से अधिक आकर्षित होंगे। कंपनी के नए प्लान के तहत उपभोक्ता 3जी दरों पर 4जी की स्पीड हासिल करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन