{"_id":"0545554e-1dde-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"airtel-created-over-6-million-customers-in-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीका में एयरटेल ने बनाए 6 करोड़ ज्यादा ग्राहक ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अफ्रीका में एयरटेल ने बनाए 6 करोड़ ज्यादा ग्राहक
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 24 Oct 2012 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अफ्रीका में बढ़कर 6 करोड़ पर पहुंच गई है। कंपनी ने 2010 में अफ्रीकी देशों में सेवाएं देना शुरू किया था। कंपनी के मुताबिक उसने पिछले एक साल से भी कम अवधि में अफ्रीका के 17 देशों में एक करोड़ ग्राहक जोडे़ हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि आगे इन देशों में उसके ग्राहकों की संख्या और बढ़ सकती है। इसके लिए वह उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाली सेवाएं देने, नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से ध्यान देने जैसे तरीके अपनाएगी।
विज्ञापन
एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार के मुख्य विपणन अधिकारी एंड्रे बेयर्स ने कहा कि जबसे एयरटेल ने अफ्रीका में कदम रखा है तब से इस महाद्वीप में एक-दूसरे से बात करना लोगों के लिए बेहद आसान हो गया है। कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। कंपनी के मुताबिक वर्ष 2013 तक वह अपने नेटवर्क की ऊर्जा जरूरतों के लिए डीजल का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देगी।
विज्ञापन