फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   aircel delhi circle will expand

एयरसेल दिल्ली सर्किल में करेगी विस्तार

Tue, 15 Jan 2013 09:42 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Jan 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
aircel delhi circle will expand

टेलीकॉम कंपनी एयरसेल दिल्ली सर्किल में तेजी से विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके जरिए अपने कारोबार में अगले पांच से छह महीनों में 25-30 फीसदी की बढ़ोतरी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। एयरसेल लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक (उत्तर) अनिल गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि कंपनी अभी प्रति माह दिल्ली सर्किल से 38 करोड़ का कारोबार कर रही है।

विज्ञापन


जिसके अगले पांच से छह महीने में 50-55 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है। इसके लिए कंपनी सर्किल अपने टॉवर आदि के विस्तार पर भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कंपनी अपनी पहचान के अनुरूप युवाओं पर खास तौर से जोर दे रही है। जिनके लिए नए उत्पाद ला रही है। गुप्ता के अनुसार कंपनी इसके साथ ही अपने रिटेल नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है। साथ ही रिसर्च के जरिए ग्राहकों को मुताबिक नए उत्पाद लाने पर काम कर रही है। कंपनी दिल्ली में साल 2013 के दौरान 70-80 नए सर्विस आउटलेट भी स्थापित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed