फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air indias dreamliner likely to resume flights by april end

एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर फिर भर सकते हैं उड़ान

Sat, 16 Mar 2013 12:23 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 16 Mar 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
air indias dreamliner likely to resume flights by april end

एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट एक बार फिर से उड़ान भर सकते हैं। ड्रीमलाइनर की बैट्री में दिक्कतों के कारण अमेरिकी विमानन नियामक के निर्देशों के बाद दुनिया भर में इसकी उड़ानों को सेवा से हटा दिया गया था। माना जा रहा है कि एयर इंडिया अप्रैल के अंत तक ड्रीमलाइनर की उड़ानें शुरू कर सकती है।

विज्ञापन


नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक अरुण मिश्रा ने बताया कि अमेरिकी संघीय विमानन प्राधिकार (एफएए) ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की बैट्री में आग लगने की दिक्कतों को दूर करने की बोइंग की योजना को मंजूरी दी है। बोइंग के इंजीनियर इस माह के अंत तक भारत आकर लिथियम ऑयन बैट्री की समस्या दूर सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कंपनी इन एयरक्राफ्ट में नई बैट्री किट लगाएगी। एयर इंडिया के छह ड्रीमलाइनर विमानों में नई बैट्री किट लगाने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में एयर इंडिया अप्रैल के आखिर तक ड्रीमलाइनर की उड़ानें फिर से शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रीमलाइनर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग ने इस एयरक्राफ्ट के लिए नई बैट्री तैयार की है, जिसे एफएए ने भी जांच कर प्रमाणित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed