फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air India flight fares reduced by 50 percent for domestic flights

एयर इंडिया ने आधे किए टिकटों के दाम

Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
air India flight fares reduced by 50 percent for domestic flights

एयर इंडिया ने सभी घरेलू उड़ानों के किरायों में 50 फीसदी तक कटौती की है। कंपनी ने किफायती और पूर्ण दोनों ही प्रकार की सेवाओं कि किरायों में कटौती कर घरेलू बजार के नई प्रतिस्पर्धा की आगाज कर दिया है। किरायों में कटौती की घोषणा सोमवार को की गई।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त कंपनी विस्तार द्वारा भारत में अपनी सेवाएं शुरु करने के बाद एंयर इंडिया ने किरायों में कटौती का फैसला किया है। विस्तारा ने 9 जनवरी को भारत के तीन शहरों में सेवाएं शुरु की थी।
विज्ञापन


कंपनी ने घरेलू नेटवर्क के सभी रूट पर किरायों में कमी की है। उदाहरण के लिए 22 जनवरी को दिल्ली-बंगलूरू रूट पर एयर इंडिया का किराया 4,958 रुपए है, जबकि प्रतिस्पर्धी कंपनी स्पाइसजेट का किराया 5,976 रुपए और जेट एयरवेज का किराया 6,872 रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कंपनियों को लगा तगड़ा झटका

air India flight fares reduced by 50 percent for domestic flights

उसी दिन कोलकाता-मुंबई रूट पर एयर इंडिया का किराया स्पाइसजेट से भी कम है। मुंबई-बंगलूरू रूट पर एयर इंडिया के टिकट का रेट 2,881 रुपए है, जबकि इंडिगो का किराया उससे 300 रुपए अधिक है।

मेकमाईट्रीप डॉट कॉम के मुताबिक, 16 जनवरी से अप्रैल के अंत तक दिल्ली-मुंबई के रूट पर एयर ‌इंडिया ने न्यूनतम किराया 2,958 रुपए तक रखा है। किफायती श्रेणी की सभी उड़ान कंपनियों के किरायों से ये किराया काफी कम है। उसी रूट पर विस्तारा का न्यूनतम किराया फरवरी में 5,500 और जनवरी के अधिकांश दिनों में 6,500 रुपए से अधिक है।

एयर इंडिया के फैसले से विस्तारा समेत सभी सस्ती उड़ान सेवाओं से जुड़ी कंपनियों को तगड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed