{"_id":"c8353286-4be7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"air-india-network-connect-to-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आगरा भी जुड़ेगा एयर इंडिया के नेटवर्क से","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब आगरा भी जुड़ेगा एयर इंडिया के नेटवर्क से
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Sat, 22 Dec 2012 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी एयर इंडिया 26 दिसंबर से दिल्ली से वाराणसी, आगरा होते हुए खजुराहो तक की उड़ान शुरू करने जा रही है। इस रूट पर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट संख्या एआई-406 का संचालन किया जाएगा। जबकि वापसी में खजुराहो से वाराणसी होते हुए फ्लाइट संख्या एआई-405 से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के अनुसार एआई-406 विमान दिल्ली से दोपहर 12.45 मिनट पर रवाना होगा, जो 2 बजे वाराणसी पहुंच जाएगा। यहां से 2.35 मिनट पर टेकऑफ करने के बाद विमान 3.30 मिनट पर आगरा पहुंचेगा। इसके बाद 4.05 बजे आगरा से उड़ान भरने के बाद यह विमान 4.45 बजे खजुराहो उतरेगा।
विज्ञापन
वापसी में विमान एआई-405 खजुराहो से 5.20 बजे उड़ान भरकर 6.10 बजे तक वाराणसी पहुंचेगा। यहां से 6.45 बजे रवाना होकर विमान 7.55 बजे तक दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन