एयर एशिया का धमाकेदार ऑफर, भरें 799 रुपए में उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशियाई एयरलाइंस एयर एशिया भारत में ग्राहकों के लिए सस्ती दरों पर उड़ान भरने का ऑफर लेकर उतरी है। एयर एशिया ने बिग सेल नाम से अपना प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत यात्री 799 रुपये देकर हवाई टिकट खरीद सकेंगे। ऑफर में अच्छी बात यह है कि इस कीमत में सभी प्रकार के कर भी शामिल किए गए हैं।
साथ ही कंपनी यात्रियों को टिकट के साथ होटल बुक करवाने पर 60 फीसद तक की छूट दे रही है। टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी वाली एयर एशिया ने भारत में कदम मजबूत बढ़ाने के प्रयास के तहत यह ऑफर की शुरूआत की है। कंपनी ने यह ऑफर सोमवार से शुरु कर दिया है।
ऑफर के लिए क्लिक करें।
जल्दी करें ये लिमिटेड ऑफर है
एयर एशिया के इस ऑफर की समय सीमा 28 जून को खत्म हो रही है। कंपनी के अनुसार इस ऑफर का फायदा फरवरी 15, 2016 से लेकर अगस्त 31,2016 बीच यात्रा के दौरान उठाया जा सकता है। इस ऑफर के तहत, बेंगलुरु से कोच्चि तक का किराया 799 रुपये से शुरू है जबकि बेंगलुरु-पुणे, बेंगलुरु-गोवा और बेंगलुरु-विशाखापत्तनम का किराया 999 रुपये से शुरू हो रहा है।
वहीं बेंगलुरु से लेकर जयपुर तक का किराया 1500 रुपये के बीच है और बेंगलुरु से लेकर चंडीगढ़ तक का किराया 1700 रुपये और बेंगलुरु से नई दिल्ली का किराया 1999 रुपये रखा गया है।