फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air asia offer of 699 rupees air ticket

कम पैसों में लें हवाई सफर का मजा, पढ़ें ये काम की खबर

Wed, 28 Jan 2015 11:04 AM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
air asia offer of 699 rupees air ticket

सस्ते एयर टिकट देने की रेस में एक बार फिर से एयर एशिया इंडिया ने अपना नाम दर्ज कर लिया है। एयर एशिया ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सस्ते किराए का एक शानदार ऑफर पेश किया है।

विज्ञापन


इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने वाले व्यक्ति को 699 रुपए में हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसमें बेंगलुरु से चेन्नई का किराया 699 रुपए है।

एयर एशिया की वेबसाइट के अनुसार यह ऑफर सोमवार 26 जनवरी से ही शुरू हो चुका है, जो 1 फरवरी तक चलेगा। इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने वाले व्यक्ति को 3 अगस्त 2015 से 26 मार्च 2016 तक यात्रा करने में छूट मिलेगी।

विज्ञापन

अन्य स्थानों का क्या है किराया?

air asia offer of 699 rupees air ticket

एडवांस टिकट लेने पर बेंगलुरु से कोच्चि जाने के लिए मात्र 899 रुपयों का भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु से गोवा का टिकट 1099 रुपए और बेंगलुरु से पुणे का किराया 1499 रुपए का है।

बेंगलुरु से चंडीगढ़ का टिकट 1999 रुपए में मिल रहा है। एयरलाइन की तरफ से दिए जा रहे सस्ते टिकट के इस ऑफर में सभी प्रकार के टैक्स भी शामिल हैं।

कच्चे तेल की कीमतें गिरने की वजह से एटीएफ भी सस्ता हो गया है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि एयरलाइन कंपनियों में चल रही यह एयर फेयर वार अभी काफी समय तक चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed