तीन दिन की रफ्तार के बाद लुढ़का सेंसेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन सत्रों की तूफानी तेजी में नए-नए रिकॉर्ड बनाने के बाद घरेलू शेयर बाजार पर मुनाफावसूली की मार पड़ी। बिकवाली के दबाव में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 56 अंक गिरकर 23,815.12 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी बिना किसी बदलाव के 7,108.75 अंक के स्तर पर सपाट बंद हुआ। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।
तेल व गैस, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, आईटी, ऑटो और टेक वर्ग में चौतरफा बिकवाली से भारी दबाव में रहा।
3,042 कंपनियों के शेयरों में किया गया कारोबार
हालांकि रीयल्टी, धातु, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर, एफएमसीजी और बैंकिंग वर्ग में लिवाली ने बाजार को ज्यादा गिरावट में जाने से बचाया।
बीएसई में कुल 3,042 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,692 लाभ में और 1,218 नुकसान में रहे बाकी 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ। विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया।
कौन रहा मुनाफे में?
सेंसेक्स में टाटा स्टील, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, सेसा स्टरलाइट, आईटीसी, सिप्ला और एयरटेल के शेयर 1.11 से 5.91 फीसदी तक के मुनाफे में रहे।
दूसरी ओर रेड्डीज लैब, महिंद्रा, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, भेल, एलएंडटी, ओएनजीसी, विप्रो, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, इनफोसिस, मारुति और हिन्दुस्तान यूनि के शेयर 0.24 से 3.51 फीसदी की गिरावट में रहे।