{"_id":"e9bb8f19a8693028b55044926ec655bb","slug":"after-ioc-govt-to-sack-ind-directors-of-ongc-hpcl-mrpl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी के स्वतंत्र निदेशकों को भी हटाने की तैयारी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ओएनजीसी के स्वतंत्र निदेशकों को भी हटाने की तैयारी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चार स्वतंत्र निदेशकों को बर्खास्त करने के बाद अब नरेंद्र मोदी सरकार ओएनजीसी, एचपीसीएल और एमआरपीएल के निदेशक मंडल में कांग्रेस द्वारा नियुक्त नौ स्वतंत्र निदेशकों को भी हटाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एनडीए सरकार पूर्ववर्ती यूपीए सरकार द्वारा कार्यकाल के आखिरी साल में की गई सभी नियुक्तियों की समीक्षा कर रही है और जहां भी संभव है, वहां से राजनीतिक तौर पर नियुक्त लोगों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
आईओसी के चार स्वतंत्र निदेशकों और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड से दो स्वतंत्र निदेशकों को हटाने के बाद अब सरकार ओएनजीसी के निदेशक मंडल से पूर्व बिजली सचिव पी. उमाशंकर, चार्टर्ड अकाउंटेंट एस. रवि और बीपीसीएल के पूर्व चेयरमैन आरके सिंह को हटाने पर विचार कर रही है। सरकार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के निदेशक मंडल से चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित खन्ना को भी हटाना चाहती है।
विज्ञापन