स्नैपडील से मंगाया स्मार्ट फोन, निकली ईंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। मामला बेंगलुरू का है जहां एक छात्र ने स्नैपडील के जरिए स्मार्ट फोन का ऑर्डर किया लेकिन जब उसने भेजा गया पार्सल को खोला तो हैरान रह गया। उसे फोन की जगह पार्सल में ईंट मिली।
टाइम्स ऑफ इंडिया छपी के खबर के मुताबिक 24 वर्षीय छात्र अरूण (बदला हुआ नाम) ने 6 जनवरी को स्नैपडील के कैश ऑन डिलिवरी स्कीम के तहत एक नोकिया लुमिया 630 फोन का ऑर्डर मंगाया।
शाम 4 बजे के करीब उसके पास ऑर्डर पहुंच गया। इसके लिए छात्र ने 6, 605 रूपये भुगतान किया। लेकिन जब छात्र ने पार्सल खोला तो वो हैरान रह गया। पार्सल से उसे फोन की जगह एक ईंट मिली।
उसने तुरंत ही डिलिवरी ब्वॉय के पास फोन किया, हालांकि डिलिवरी ब्वॉय से उसे कोई सहयोग नहीं मिला। यहां तक उसने छात्र के पैसे लौटाने से भी इंकार कर दिया।
फोन की जगह मिली ईंट
इसके बाद अरूण ने तुरंत ही स्नैपडील कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। जहां के अधिकारियों ने अरूण की शिकायत दर्ज कर ली। साथ ही अरूण से मिले पैकेट, ईंट के टुकड़े और दूसरे जरूरी कागजात के स्नैपशॉट्स भी मंगाए।
अरूण के मुताबिक उसने कई बार इस तरह की खबरें पढ़ी थी। लेकिन कभी उसके साथ ही ऐसा हो सकता है ये उसे आभास नहीं था। फिलहाल अरूण मामले में पुलिस केस की योजना बना रहा है।
वहीं डिलिवरी ब्वॉय से जब इस बारे में पूछा गया तो वो इस और भी डरा हुआ था। उसने बताया कि अभी उसे ये नौकरी करते हुए दो दिन ही हुआ है। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आखिर ये सब कैसे हुआ। मैंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी पैसे लेकर पार्सल पहुंचाने का है और हम कुछ नहीं जानते।
स्नैपडील ने दी मामले पर सफाई
ये कोई पहला मामला नहीं है जब स्नैपडील से ऑर्डर मंगाने पर ऐसी शिकायत आई हो। ऐसा ही एक मामला पुणे में भी सामने आया था जहां रहने वाले एक दर्शन काबरा नाम के शख्स ने दो आई-फोन स्नैपडील के जरिए मंगाए थे। उन्होंने भी कैश ऑन डिलिवरी के जरिए इसे मंगाया था। उस समय भी ऐसी शिकायत आई थी।
हालांकि इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद स्नैपडील की ओर से सफाई आई है। स्नैपडील की ओर से कहा गया है कि हम जल्द ही इस मामले को सुलझाएंगे और पीड़ित ग्राहक को नया ऑर्डर भेजा जाएगा।
स्नैपडील के प्रवक्ता के मुताबिक, उनकी कंपनी एक ऑनलाइन खरीदारी की जगह है जहां हम खरीदारों और विक्रेताओं को जोड़ने की कोशिश करते हैं। जिससे उन्हें उत्पाद खरीदने-बेचने में आसानी हो। हमारी यही कोशिश होती है कि हम अपने ग्राहकों को पूरी सुविधा मुहैया कराएं, ताकि उन्हें जरूरी उत्पाद आसानी से मिल सके। इसके साथ ही प्रवक्ता ने बताया कि अब स्नैपडील टैंपर प्रूफ पैकिंग की व्यवस्था शुरू करेंगे।