फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Petrol-prices-had-not-not-decreased

नहीं हुई पेट्रोल के दामों में कमी

Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
Market Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Petrol-prices-had-not-not-decreased
पेट्रोल की कीमतों में और कमी की आस लगाए लोगों की उम्मीद शुक्रवार को टूट गई। कयास लगाए जा रहे थे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते पेट्रोल के दामों में 1.60 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा सकती है। सरकारी तेल कंपनियां शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट के आधार पर पेट्रोल कीमतों की समीक्षा करने वाली थी।
विज्ञापन


ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में से एक के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आज कोई कमी की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पेट्रोलियम मंत्री एस जयपाल रेड्डी के राजधानी में नहीं होने की वजह से कीमतों पर कोई निर्णय नहीं हो सका। रेड्डी इन दिनों ओपेक मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए विएना में हैं और उनके शनिवार तक राजधानी लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन आर एस बुटोला भी रेड्डी के साथ दौरे पर गए हुए हैं। ऑयल कंपनियां कीमतों की समीक्षा से पहले अपने संबंधित मंत्रालय से अनौपचारिक तौर पर विचार-विमर्श करती हैं। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने पिछले एक हफ्ते के दौरान पेट्रोल की कीमतों में कमी का संकेत दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल कंपनियों ने हाल ही में पेट्रोल की कीमतों में 2.02 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी जोकि 3 जून से प्रभावी भी हो चुका है। तेल कंपनियों ने पिछले महीने 7.54 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी थी, जिसकी विपक्षी दलों समेत सरकार की सहयोगी पार्टियों ने भी आलोचना की थी। वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.16 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed