फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Fitch-cut-the-credit-rating-of-Japan-s-monetary

फिच ने घटाई जापान की मौद्रिक ऋण साख

Wed, 23 May 2012 12:00 PM IST
Market
Market Updated Wed, 23 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Fitch-cut-the-credit-rating-of-Japan-s-monetary
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने जापान को दोहरा झटका देते हुए उसकी दीर्घकालीन विदेशी मुद्रा रेटिंग को दो पायदान घटाकर ‘एए’ से ‘ए प्लस’ कर दिया है। इसके अलावा उसने जापानी मुद्रा येन की रेटिंग में भी एक पायदान की कटौती करते हुए इसे ‘एए माइनस’ से ‘ए प्लस’ में डाल दिया है। इन दोनों को ही फिच ने निगेटिव आउटलुक में डाल दिया है। माना जा रहा है कि फिच के इस कदम से वित्तीय मोर्चे पर जूझ रही जापान सरकार की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


अपने इस दोहरे कदम के जरिये फिच ने मंगलवार को जापान की मौद्रिक साख को अब तक के सबसे निचले स्तर पर ला दिया है। फिच ने यह कटौती जापान में चल रहे राजनैतिक गतिरोध के कारण उसके कर्जों की ठीक ढंग से अदायगी की क्षीण होते आसार को देखते हुए की है। इस कटौती के साथ ही जापान के लिए फिच की रेटिंग स्टैंडर्ड एंड पुअर और मूडीज की रेटिंग से भी एक पायदान नीचे खिसक आई है।
विज्ञापन


फिच द्वारा जापानी मुद्रा की रेटिंग घटाए जाने के बाद शुरुआती कारोबार में येन में नरमी का रुख देखा गया। रेटिंग में कटौती के साथ ही फिच ने जापान को चेताया है कि जापान की सरकार अगर देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुपात में बढ़ते जा रहे राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाने के उपाय नहीं करती और नई कारगर वित्तीय नीतियां नहीं बनाई जाती हैं, तो आने वाले दिनों में उसकी रेटिंग में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिच के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रभारी एंड्रिव कॉल्कहॉन ने इस संबंध में जारी बयान में कहा है कि जापान सरकार द्वारा वित्तीय पुनर्गठन के लिए उठाए जा रहे कदम काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा देश में जारी मौजूदा राजनीतिक गतिरोध के बीच इनका लागू हो पाना भी संदिग्ध दिख रहा है। ऐसे हालात को देखते हुए ही रेटिंग व आउटलुक में कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed