फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Google-buying-social-sharing-firm-Meebo

मीबो का अधिग्रहण करेगा गूगल

Tue, 05 Jun 2012 12:00 PM IST
Corporate
Corporate Updated Tue, 05 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Google-buying-social-sharing-firm-Meebo
दुनिया के सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल, सिलिकॉन वैली की नई कंपनी मीबो का अधिग्रहण करने जा रहा है। मीबो, ऑनलाइन प्रकाशकों को उनकी वेबसाइट्स को अधिक सामाजिक बनाने में मदद करती है। इस अधिग्रहण की घोषणा सोमवार को हुई। इससे गूगल प्लस और अधिक विशेषताओं से लैस हो जाएगा। गूगल प्लस, फेसबुक के लोकप्रिय ऑनलाइन हैंगआउट का एक विकल्प है।
विज्ञापन


विभिन्न साइट्स पर बढ़ेगे चैट के विकल्प
2005 में स्थापित मीबो एक ब्राउजर आधारित इंस्टैंट मैसेजिंग ग्राहक के रूप में शुरू हुई थी। उसके बाद इसमें मीबो बार भी जुड़ गया, जिसने उपभोक्ताओं को टीवी गाइड, टीएमजेड, और एंटरटेनमेंट वीकली जैसी विभिन्न वेबसाइट्स पर चैट करने का मौका प्रदान किया। मीबो ने सोमवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा कि गूगल के साथ जुड़कर हम अत्यधिक उत्साहित हैं और उपभोक्ताओं व वेबसाइट्स मालिकों को बेहतर से बेहतर तरीके से मदद करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गूगल के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कंपनी दैनिक जीवन में उपभोक्ताओं को सामग्रियों के आदान-प्रदान में और वेब से जुड़ने में मदद करने के लिए हमेशा बेहतर उपायों की तलाश में रहती है। कंपनी ने कहा है कि हम मानते हैं सोशल पब्लिशर टूल्स में मीबो की विशेषज्ञता के कारण वे गूगल के साथ अत्यधिक उपयुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed