फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Constitution-of-the-Board-to-strengthen-the-construction-industry

निर्माण उद्योग को मजबूती देने के लिए बोर्ड का गठन

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Corporate
Corporate Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Constitution-of-the-Board-to-strengthen-the-construction-industry
देश में निर्माण उद्योग में करीब 10 करोड़ नौकरियों के सृजन और सकल घरेलू उत्पाद में अगले 10 साल में इसकी भागीदारी 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय निर्माण नीति के क्रियान्वयन में मदद के लिए रविवार को एक बोर्ड के गठन की घोषणा की। निर्माण उद्योग संवर्धन बोर्ड (एमआईपीबी) के नाम से गठित होने वाले इस बोर्ड की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा करेंगे। बोर्ड राष्ट्रीय निर्माण नीति के क्रियान्वयन की निगरानी करेगा।
विज्ञापन


औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने रविवार को बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी की। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अधिसूचना पर हस्ताक्षर एक जून, 2012 को किए गए। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय निर्माण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बोर्ड ऑफ एप्रूवल, ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग कमेटी और हाई लेवल कमेटी गठित करने की भी अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed