फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   money-deposited-in-Swiss-banks-India-at-55th

स्विस बैंकों में धन के मामले में भारत 55वें स्थान पर

Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
Banking-Insurance
Banking-Insurance Updated Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
money-deposited-in-Swiss-banks-India-at-55th
स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा धन में पिछले पांच साल में इस वर्ष पहली बार वृद्धि हुई है, लेकिन वहां जमा कुल विदेशी धन में भारतीयों की हिस्सेदारी मात्र 0.14 फीसदी है और यहां जमा विदेशी धन के मामले में भारत 55वें स्थान पर है।
विज्ञापन


अमेरिका दूसरे नंबर पर
स्विट्जरलैंड के बैंकों में 2011 के अंत तक कुल जमा विदेशी धन 1.5 ट्रिलियन स्विस फ्रैंक (लगभग 90 ट्रिलियन रुपये) था। इसमें भारतीय लोगों और भारतीय इकाईयों का धन 2.18 अरब स्विस फ्रैंक अर्थात 12,700 करोड़ रुपये ही था। स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा धन में भारतीय नागरिकों की हिस्सेदारी जहां मात्र 0.14 प्रतिशत है, वहीं ब्रिटेन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 20 फीसदी से कुछ अधिक है। स्विस बैंकों में धन जमा करने के मामले में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। यहां जमा धन में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 फीसदी है।
विज्ञापन


अनेक देश शामिल
स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, विदेशियों के जमा धन के मामले में भारत अभी 55वें स्थान पर है। इस मामले में ब्रिटेन और अमेरिका के बाद वेस्टइंडीज, जर्सी, जर्मनी, बह्मास, ग्यूरनसे, लग्जमबर्ग, पनामा, फ्रांस, हांगकांग, साइसम द्वीप, जापान, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, इटली, नीदरलैंड, रूस, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले धन का कोई जिक्र नहीं
एसएनबी के आंकड़ों के अनुसार, स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा भारतीयों के धन में पिछले पांच साल में इस बार पहली बार बढ़ोतरी हुई है। इन आधिकारिक आंकड़ों को एसएनबी की ओर से स्विस बैंकों की अपनी ग्राहकों के प्रति देनदारी बताया गया है। बहरहाल, एसएनबी की ओर से जारी आंकड़े में उस काले धन का कोई जिक्र नहीं है, जो भारतीयों या दूसरे देशों के नागरिकों ने यहां जमा कराया है।


भारतीयों और इकाइयों ने जमा किए 2.025 अरब स्विस फ्रैंक
इसके अलावा एसएनबी की ओर से जारी आंकड़ों में उस धन का भी उल्लेख नहीं किया गया है, जो भारतीयों या अन्य देशों के लोगों ने दूसरे नामों से जमा कराया है। ताजा आंकड़े के अनुसार स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों तथा इकाइयों की ओर से सीधे 2.025 अरब स्विस फ्रैंक जमा कराए गए हैं, जबकि 15.8 करोड़ स्विस फ्रैंक संपत्ति प्रबंधकों के माध्यम से जमा कराए गए हैं।

पहले नंबर पर ब्रिटेन
:- स्विस बैंकों में धन जमा कराने के मामले में पहले नंबर पर ब्रिटेन
:- इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं अमेरिका के नागरिक
:- यहां के बैंकों में सीधे जमा धन के मामले में 60वें स्थान पर है पाकिस्तान
:- पिछले साल भारतीयों की ओर से जमा धन में हुई 3500 करोड़ की बढ़ोतरी
:- इससे पहले भारतीयों की ओर से स्विस बैंकों में जमा धन में 2006 में वृद्धि हुई
:- तब भारतीयों की ओर से जमा धन में 40,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई
:- वर्ष 2010 के अंत में यह धनराशि घटकर एक तिहाई रह गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed