फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Rural-banks-strike-work-stopped

ग्रामीण बैंकों में हड़ताल, कामकाज ठप्प

Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
Banking-Insurance
Banking-Insurance Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Rural-banks-strike-work-stopped
देशभर में ग्रामीण बैंकों में शुक्रवार को हड़ताल के कारण कामकाज ठप्प रहा। अखिल भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संगठन ने यहां एक बयान में बताया कि कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल के कारण देश भर के ग्रामीण बैंकों का काम काज ठप रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंक बंद कर ग्रामीण बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालयों और मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बयान के अनुसार राजस्थान और महाराष्ट्र में हड़ताल का आंशिक असर देखा गया। इसके अलावा सभी राज्यों में स्थित ग्रामीण बैंकों के मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण बैंक कर्मचारियों ने बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन देने, ग्रामीण बैंकों को प्रदेश स्तर पर समेकित कर अखिल भारतीय ग्रामीण बैंक की स्थापना, बैंकों के प्रबंधन में कर्मचारियों की भागीदारी, दैनिक मजदूरों और सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी और नियमितीकरण तथा प्रायोजक बैंकों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के आदेश की वापसी की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि श्रम मंत्रालय ने हड़ताल रोकने के लिए सात जून को समझौता वार्ता भी की थी। हालांकि यह बेनतीजा रही। ग्रामीण बैंकों में हड़ताल के कारण सभी जिलों में बैंकों की समायोजना कार्य भी बुरी तरह बाधित हुआ। ग्रामीण अंचलों में किसानों, मजदूरों और कामकाजी महिलाओं को बैंकिंग सुविधा से वंचित होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 82 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की 17 हजार से अधिक शाखाएं है जिनमें लगभग 70 हजार अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं। केवल दो ग्रामीण बैंकों को छोड़ कर सभी बैंक लाभ की स्थिति में हैं। ग्रामीण बैंक कर्मचारियों को अभी तक सरकार द्वारा पेंशन समानता नहीं दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed