फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   66 thousand crore invested in mutual funds

निवेशकों ने लगाए म्यूचुअल फंड में 66 हजार करोड़

Mon, 02 Dec 2013 01:14 PM IST
नई दिल्ली, एजेंसी
नई दिल्ली, एजेंसी Updated Mon, 02 Dec 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
66 thousand crore invested in mutual funds

अक्तूबर माह के दौरान निवेशकों ने म्यूचुअल फंडों में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। यह छह माह का सबसे ऊंचा स्तर रहा।

विज्ञापन


निवेश में यह बढ़ोतरी सितंबर में निवेशकों द्वारा 33,910 करोड़ रुपये की भारी-भरकम निकासी किए जाने के बाद देखने को मिली है। बीते माह शेयर बाजार में आई तेजी इसकी मुख्य वजह रही।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर में निवेशकों ने विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं में कुल 66,325 करोड़ रुपये लगाए। यह अप्रैल 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर रहा, जब निवेशकों ने म्यूचुअल फंड में 1.06 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही म्यूचुअल फंडों में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर तक कुल 1.02 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। निवेश विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में विदेशी पूंजी का सतत प्रवाह रहने तथा भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से किए गए उपायों के कारण म्यूचुअल फंडों में निवेशकों की रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में बीते माह दिखाई दी तेजी ने भी म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ाने में खासी भूमिका निभाई। अक्तूबर महीने के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के प्रमुख सूचकांक सेंसक्स में कुल 1,785 अंक या 9.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


इसने इक्विटी बाजार से जुड़े म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प में निवेश के प्रति लोगों में रुचि को बढ़ाया। हालांकि इसके बावजूद वित्त वर्ष 2013-14 में अप्रैल से लेकर अक्तूबर तक की अवधि में निवेश का स्तर 1,06,668 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में हुए 1,48,595 करोड़ रुपये की तुलना में खासा कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed