फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   6 things, increase your money and happyness

6 बातें, खुशियां और रुपया दोनों बढ़ाएंगे

Tue, 14 Jan 2014 07:21 PM IST
Updated Tue, 14 Jan 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
6 things, increase your money and happyness
पीपीएफ: इसे सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले निवेश विकल्पों में गिना जाता है। चालू वित्त वर्ष (2013-14) में इस पर मिलने वाले कर मुक्त ब्याज की दर 8.7 फीसदी है। इसमें निवेश पर आयकर में छूट भी मिलती है। नए साल में यहां पर रुपए का निवेश करके अपनी मेहनत की कमाई को दो तरह से आप बचा सकते हैं।
विज्ञापन

उम्मीद से ज्यादा मिलेगा ब्याज

6 things, increase your money and happyness
ईएलएसएस फंड: पिछले पांच वर्षों में ईएलएसएस ने औसतन 17.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंडों के चुनाव के लिए व्यापक विकल्प, लचीलापन और आयकर छूट इसकी अन्य खूबियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएफ का जुड़वा भाई

6 things, increase your money and happyness
वालेंटियरी पीएफ: यह केवल वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध विकल्प है। इसके तहत नियोक्ता की ओर से कर्मचारी की बेसिक सेलेरी के बराबर की जाने वाली ईपीएफ कटौती के अलावा वह अपनी ओर से भी अतिरिक्त कटौती करा सकता है, जिसपर उसे ईपीएफ के बराबर ही ब्याज मिलता है। चालू वित्त वर्ष (2013-14) यह 8.5 फीसदी है।
विज्ञापन

रिटायरमेंट की टेंशन से छुट्टी

6 things, increase your money and happyness
एससीएसएस: बुजुर्ग व सेवानिवृत्त लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प है। वित्त वर्ष 2013-14 में इस पर 9.2 फीसदी का ब्याज देय है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये है और ब्याज पर आयकर कटौती होती है।

पेंशन जो बनाएगी कल को बेहतर

6 things, increase your money and happyness
एनपीएस: नेशनल पेंशन सिस्टम भी रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें फिक्स और बाजार से जुड़े निवेश दोनों के ही विकल्प हैं, जिनमें 4.2 से लेकर 10.2 फीसदी (पिछले तीन सालों में) तक का रिटर्न मिल सकता है। टैक्स बचत भी होती है।

यहां पैसा रहता है सेफ

6 things, increase your money and happyness
एनएससी व बैंक एफडी: निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में यह काफी लोकप्रिय हैं। इसमें 8.5 से 9.75 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। हालांकि ब्याज पर आयकर कटौती इसके आकर्षण को कुछ कम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed