फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   40% of the world economy in the hands of a few companies

चंद कंपनियों के हाथ में विश्व की 40 % इकोनॉमी

Fri, 23 Nov 2012 09:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 23 Nov 2012 09:40 AM IST
विज्ञापन
40% of the world economy in the hands of a few companies
आमतौर पर माना जाता है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को चलाने में रसूखदार और शक्तिशाली देशों का हाथ रहता है। लेकिन आपको यकीन नहीं होगा कि 40 फीसदी को अर्थव्यवस्था शक्तिशाली देश नहीं बल्कि कुछ कंपनियां चला रही हैं। एक नए शोध में इस बात का खुलासा किया गया है कि 147 कंपनियों के हाथ में दुनिया की 40 फीसदी अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिख के एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है जिसमें कहा गया है कि विश्व की कुल अर्थव्यवस्था में से 40 फीसदी की कमान महज 147 कंपनियों के हाथ में है। खास बात ये है कि इन 147 में अधिकतर वित्तीय संस्थाएं यानी कि बैंक और फाइनेंस कंपनियां है। शोध में कहा गया है कि 147 कंपनियों में से 20 कंपनियां वित्तीय सेक्टर से ताल्लुक रखती हैं। इनमें जिनमें गोल्डमैन सैक्स और बार्कले जैसी कंपनियां प्रमुख हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिख ने अपने अध्ययन में 43,060 कंपनियों को शामिल किया। इनमें1318 उद्योगों को सबसे ज्यादा ताकतवर माना गया है जबकि 20 सबसे बड़ी वित्तीय संस्थाएं (बैंक) शामिल हैं। इस सूची के अनुसार 40 फीसदी अर्थव्यवस्था 147 कंपनियों के निमंत्रण में संचालित हो रही है। ये 147 कंपनियां भी एक गठजोड़ की तरह काम कर रही है और 40 फीसदी अर्थव्यवस्था को नियंत्रित कर रही हैं। हालांकि ये गठजोड़ अब खत्म होने के कगार पर आ गया है लेकिन फिर भी ये काफी प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed