फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   2g auction now expect 20 thousand million

अब 2जी नीलामी से 20 हजार करोड़ की उम्मीद

Sat, 15 Dec 2012 12:17 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Dec 2012 12:17 AM IST
विज्ञापन
2g auction now expect 20 thousand million

पहले दौर की 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में मुंह की खाने के बाद अब सरकार नए आधार मूल्य पर 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। नवंबर में 14 हजार करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर सरकार को 30 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य पर केवल 9,047 करोड़ रुपये ही हासिल हुए थे। कंपनियों की बेरुखी को देखने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को नई नीलामी 30 फीसदी से कम कीमत पर करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


फिक्की के इंडिया टेलीकॉम 2012 कार्यक्रम में शुक्रवार को टेलीकॉम सचिव आर. चंद्रशेखर ने संवाददाताओं से कहा कि मार्च तक होने वाली नीलामी प्रक्रिया से सरकार को 20 हजार करोड़ रुपये पूंजी जुटाने की उम्मीद है। शुक्रवार को ही फिक्की के ही कार्यक्रम में टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के चेयरमैन राहुल खुल्लर ने कहा कि देश में रोमिंग फ्री करने के संबंध में सार्वजनिक सलाह लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी और भी मसले हैं जिन पर फैसला लिया जाना बाकी है। देश में फ्री-रोमिंग करने की घोषणा नेशनल टेलीकॉम पॉलिसी में की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed