{"_id":"5ed474b8-5f2f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"2g-auction-from-march-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया 11 मार्च से","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
2जी स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया 11 मार्च से
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2जी स्पेक्ट्रम के दूसरे दौर की नीलामी के लिए कीमतों पर फैसला सरकार अगले दो से तीन हफ्तों में करेगी। जिसके बाद सरकार नीलामी की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरु करने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल ने वोडॉफोन की सस्टेनबल रिपोर्ट-2012 जारी करने के कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को बताया कि कीमतों पर दो से तीन हफ्तों में फैसला कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ईजीओएम में सीडीएमए की नीलामी के लिए पहले दौर में रखी गई कीमत से 30-50 फीसदी कम पर नई कीमत रखने का फैसला किया जा चुका है। जिस पर अंतिम फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल करेगा। नीलामी की प्रक्रिया में पहले पहले दौर में नहीं बिके 1800 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम , 900 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम और सीडीएमए के 800 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को सिब्बल ने इसी कार्यक्रम के दौरान वोडॉफोन पर चल रहे टैक्स के मामलों पर कहा कि सरकार सभी पक्षों को देखेगी। साथ ही कंपनी के भी चिंताओं पर भी ध्यान देगी।
विज्ञापन