{"_id":"23d1a387740c54d7bd2bfe0ca2a9b114","slug":"2-lakh-compaines-shut-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"और बंद हो गईं 2.57 लाख्ा कंपनियां","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
और बंद हो गईं 2.57 लाख्ा कंपनियां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Oct 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 2.57 लाख कंपनियां बंद हो गई है। यह जानकारी कंपनी मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक देश में 31 अगस्त,2013 तक रजिस्टर्ड कंपनियों की संख्या 13.45 लाख थी। इसमें से 2.57 लाख कंपनियां बंद हो गई हैं।
वहीं अभी 30,127 रजिस्टर्ड कंपनियां बंद होने की प्रक्रिया में हैं।
मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में 1.44 लाख कंपनियों ऐसी भी है जिन्होंने पिछले तीन वर्षों से लगातार अपने वार्षिक रिटर्न नहीं दाखिल किए हैं। कंपनियों की तरफ से वार्षिक रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
ऐसी कंपनियों को निष्क्रिय श्रेणी में डाल दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप वास्तव में लगभग 8.99 लाख कंपनियां ही सक्रिय स्थिति में हैं।
हाल ही में (अगस्त 2013 में) कंपनी अधिनियम 1956 के तहत छह सरकारी कंपनियों ने पंजीकरण कराया था। इन पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को मिलाकर सरकारी कंपनियों की वैध पूंजी रुपये 4,181 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
वहीं अगस्त 2013 महीने में कुल नई 7,179 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है।