फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   15 crore new jobs need in 10 years

10 साल में 15 करोड़ नौकरियां कहां से आएंगी?

Wed, 02 Apr 2014 03:44 PM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
15 crore new jobs need in 10 years

आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए उद्योग जगत के संगठन सीआईआई ने 100 दिवसीय एजेंडा पेश किया है। सीआईआई के अनुसार अटकी परियोजनाओं में तेजी लाने, जीएसटी व श्रम सुधार लागू कर और अगले दस साल में करीब 15 करोड़ नए रोजगार के अवसर का रोडमैप तैयार कर छह फीसदी से ज्यादा की विकास दर हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन

नई सरकार को एक मजूबत पैकेज देना चाहिए

15 crore new jobs need in 10 years

मंगलवार को सीआईआई के नए प्रेसिडेंट अजय एस. श्रीराम ने 100 दिवसीय एक्शन एजेंडे को पेश किया। श्रीराम के अनुसार अर्थव्यवस्था के रिवाइवल के लिए नई सरकार को एक मजूबत पैकेज देना चाहिए।

साथ ही नीतियों को सही तरीके से लागू कर ग्रोथ में तेजी लाई जा सकेगी। उनके अनुसार इस समय उद्योग जगत नीतिगत स्तर पर अहम फैसलों का इंतजार कर रहा है।

मसलन जीएसटी को लागू किया जाना चाहिए, ब्याज दरों में एक फीसदी की कमी लाई जानी चाहिए। इसके अलावा सब्सिडी को जीडीपी के 1.7 फीसदी के स्तर पर रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल में करीब 15 करोड़ नए रोजगार

15 crore new jobs need in 10 years

श्रीराम के अनुसार अगले दस साल में करीब 15 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाने चाहिए। इसके लिए श्रम सुधारों को जल्द से जल्द लागू करने की जरूरत है।

अगर सरकार तेजी से आर्थिक सुधारों के कदम उठाती हैं, तो अगले तीन साल में आठ फीसदी की विकास दर हासिल की जा सकती है।

सौ दिवसीय एजेंडे के तहत केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहत समन्वय करने, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर, नेशनल इनवेस्टमेंट एंड मैन्यूफैक्चरिंग जोन को समय से पूरा करने जैसे कदम उठाने की बात सीआईआई ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed