फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   12 will now subsidized cylinders

अब मिलेंगे सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर

Thu, 30 Jan 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
12 will now subsidized cylinders

कैबिनेट ने सब्सिडी वाले सिलिंडरों की संख्या 9 से 12 करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। फरवरी से सरकार के इस निर्णय को लागू किया जाएगा। इस निर्णय को लागू करने पर सरकार पर 5000 करोड़ रुपए को अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


वीरप्पा मोइली ने कहा कि कैबिनेट ने एलपीजी सब्सिडी की रकम सीधे आधार कार्ड से जुडे बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्णय पर फिलहाल रोक लगाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रियायती घरेलू गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए जाने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अपील के कुछ ही देर बाद पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने प्रत्येक परिवार के लिए प्रतिवर्ष रियायती सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 12 किए जाने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की हुई बैठक में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से रियायती सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग कर चुके थे।

राहुल ने एआईसीसी की बैठक में जब कहा था कि, 'लोगों को 12 सिलेंडरों की जरूरत है, नौ सिलेंडर उनके लिए पर्याप्त नहीं हैं। देश की जनता एवं महिलाएं प्रतिवर्ष 12 सिलेंडर चाहती हैं' तो वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता 'राहुल जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे थे।

पूर्व में मोइली ने कहा था कि इस संबंध में राजनीतिक मामलों की केंद्रीय समिति (सीपीसीसी) की बैठक में कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed