फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   12 facts about Indian railways portal IRCTC - Rail Budget 2015

12 तथ्य: IRCTC के बारे में जानते हैं ये बातें?

Thu, 26 Feb 2015 03:34 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
12 facts about Indian railways portal IRCTC - Rail Budget 2015

1-आंकड़ो के मुताबिक एक दिन में आईआरसीटीसी औसतन 4.15 लाख टिकट बुक होते हैं।

विज्ञापन


2-भारतीय रेलवे के आंकड़े बताते हैं कि साल में करीब 31 करोड़ टिकट बुक किए जाते हैं। इसमें से 55 फीसदी टिकट खिड़की से, 37 फीसदी टिकट ऑनलाइन और आठ फीसदी टिकट एजेंट के जरिए बुक किए जाते हैं। वर्ष 2013-14 में आईआरसीटीसी ने 15,410 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया था।

3-वित्त वर्ष 2012-13 की तुलना में आईआरसीटीसी के राजस्व में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

4-देश भर में करीब 2.1 करोड़ लोग आईआरसीटीसी के ग्राहक हैं।

5-वर्ष 2002 में एक समय आईआरसीटीसी पर सिर्फ 27 लोग टिकट बुक करते थे।

6-अब एक दिन में 5.8 लाख टिकट बुक हो जाते हैं।

एक मिनट में 7200 टिकट

12 facts about Indian railways portal IRCTC - Rail Budget 2015

7-आईआरसीटीसी को सर्विस और कैटरिंग जार्च के जरिए 954.7 करोड़ रुपए की आय होती है।

8-आईआरसीटीसी का सर्वर 775 एमबीपीएस से 1 जीबीपीएस की बैंड‌विथ पर काम करता है।

9-किसी भी समय 1.2 लाख लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करा सकते हैं।

10-प्रतिदन करीब 4,32,826 ‌टिकट आईआरसीटीसी पर बुक होते हैं।

11-हर मिनट आईआरसीटीसी 7200 टिकट जारी कर सकता है।

12-वर्ष 2010-11 में आईआरसीटीसी ने 9,69,11,000 करोड़ टिकट बुक किए थे। वर्ष 2011-12 में यह 11,61,77,000 टिकट, वर्ष 2012-13 में 14,06,88,000 टिकट और वर्ष 2013-14 में 15,79,81,713 टिकट बुक किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed