फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   1.63 percent decline in exports

निर्यात में 1.63 फीसदी की गिरावट

Mon, 12 Nov 2012 08:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 12 Nov 2012 08:26 PM IST
विज्ञापन
1.63 percent decline in exports

यूरोपीय देशों में जारी आर्थिक संकट की वजह से भारतीय सामान के परंपरागत बाजार में मांग घटने से अक्तूबर में देश का निर्यात 1.63 प्रतिशत घटकर 23.24 अरब डॉलर रहा। निर्यात में गिरावट का यह लगातार छठा महीना रहा। पिछले वर्ष अक्तूबर में निर्यात 23.63 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन


सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पेट्रोलियम उत्पाद और सोने की मांग बढ़ने से इसके आयात में बढ़ोतरी से अक्टूबर 2012 में कुल आयात 44.20 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि में 41.17 अरब डॉलर की तुलना में 7.37 प्रतिशत अधिक है। आयात में हुई बढ़ोतरी और निर्यात में गिरावट से अक्टूबर 2012 में व्यापार घाटा बढ़कर 20.96 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।पिछले वर्ष अक्टूबर में यह 17.54 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन


वाणिज्य सचिव एसआर राव ने आंकडे़ जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के मूल्याकंन के बाद निर्यात के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट वाणिज्य मंत्री का सौंपी जाएगी। इसके बाद विदेश व्यापार नीति की समीक्षा की यदि आवश्यकता होगी, तो यह काम किया जाएगा या विशेष क्षेत्र के लिए अलग से कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगातार चार महीने तक आयात में गिरावट जारी रहने के बाद अक्तूबर 2012 में पेट्रोलियम उत्पादों और सोने के आयात में बढ़ोतरी होने से इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर 2012 में तेल आयात पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि की तुलना में 31.6 प्रतिशत बढ़कर 14.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि गैर तेल आयात इस दौरान 1.73 प्रतिशत फिसलकर 29.42 अरब डॉलर पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed