बारमेड का ऐसा रूप होश उड़ा देगा आपके!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब कभी पब और बार जैसी जगहों का नाम आता है तो हमारे मन में तमाम जवान लोग, ड्रिंक्स, म्यूजिक और हसीनाओं से भरा माहौल आ जाता है।
वो एक ऐसी जगह होती है जहां यंग लोग तेज म्यूजिक के बीच अपने ही जैसे उम्र के लोगों के साथ मस्ती करने आते हैं।
बार में काम करने वाली लड़कियों से अलग ये बारमेड आपको हैरान कर देगा।
24 साल में ही शुरू किया था काम
ब्रिटेन के बकिंघम्शायर में स्थित एक बार में डॉली सैवाइल नाम की महिला काम करती है। वो वहां पर बारमेड है और आने वाले लोगों को ड्रिंक्स सर्व करने का काम करती है।
इस बारमेड ने तब काम करना शुरू किया था जब वो 24 साल की थी। ताजुब्ब की बात ये है कि इस बारमेड की उम्र अब पूरे 100 साल की है। वो अभी भी इस बार में बारमेड का काम करती है।
डॉली के मानें तो वो अपने काम से हमेशा से खुश थी और बढ़ती उम्र में भी उसने इसे छोड़ने की नहीं सोची।
शानदार है वो और उसका काम
डॉली का काम हमेशा से इतना अच्छा रहा है कि उसे कभी बार वालों ने भी बढ़ती उम्र की वजह से छोड़ने के लिए नहीं बोला।
डॉली रेड लॉयन नाम के बीयर गार्डेन में बारमेड के रूप में अभी भी सक्रिय हैं। इनकी सर्व की हुई ग्लासेज को पीने के लिए बड़े-बड़े एक्टर्स आते हैं।
हैरतअंगेज! जानवरों को नहीं, यहां के मगरमच्छ खाते हैं कुछ खास