फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   wonder! child with heart outside his chest

करिश्मा! इस नन्हे से बच्चे का दिल है सीने के बाहर

Fri, 28 Mar 2014 08:21 AM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
wonder! child with heart outside his chest

बच्चे के जन्म होने पर सभी यही उम्मीद करते हैं कि बच्चा स्वस्थ्य और सामान्य हो। होने वाले इन मां-बाप ने भी कुछ ऐसा ही सोचा था।

विज्ञापन


जब देर रात दानतपुर गांव के निर्भय पाल की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरु हुई, तब वो तुरंत अपनी पत्नी प्रियंका को सुलतानपुर सीएचसी लेकर पहुंचा।

बच्चा पैदा होने का सभी को इंतजार था। लेकिन डॉक्टर और बाकी लोग पैदा हुए बच्चे को देखकर दंग रह गए।

बच्‍चे के सीने के बाहर था दिल

wonder! child with heart outside his chest

पैदा हुए बच्चे को देखकर सभी हैरान रह गए। बच्चे का दिल सीने के बाहर था। सीने के बाहर ही उसका ‌दिल जोर से धड़क रहा था।

डॉक्टरों ने बताया कि इस बच्‍चे को तुरंत सर्जरी की जरूरत है। ये सर्जरी सुलतानपुर में नहीं हो सकती इसलिए बच्चे को बड़े शहर में लेकर जाना होगा।

निर्भय पाल के नन्हें से बच्चे को डॉक्टरों ने पहले तो जिला महिला अस्पताल रेफर किया। जब वहां बात बनती नहीं नतर आई तो बच्चे को पीजीआई रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये डेक्सट्रोकार्डिया है

wonder! child with heart outside his chest

बच्चे को देखने पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. मधु सक्सेना ने बताया कि ऐसे नवजात बहुत कम ही मिलते हैं।

डॉक्टरी भाषा में इस स्थिति को डेक्सट्रोकार्डिया कहते हैं। यह ऐसी असामान्य स्थिति है जिसमें भ्रूण के विकसित होते समय दिल बायीं ओर की बजाय दांयी ओर चला जाता है।

यह स्थिति सीने के अंदर भी हो सकती है और बाहर भी। चेस्ट वॉल कमजोर होने के कारण नवजात का दिल बाहर आने की संभावना होती है। ऐसे बच्चों की सर्जरी भी दो से तीन बार तक करनी पड़ जाती है। इस तरह के नवजात कम ही बच पाते हैं।‌

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed